• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal राशिफल
Raj Yog राज योग
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali कुंडली
Kundali Matching मिलान
Tarot Reading टैरो
Personalized Predictions भविष्यवाणियाँ
Today Choghadiya चौघडिया
Rahu Kaal राहु कालम

Importance of Moon in Vedic Astrology - शास्त्र में चंद्रमा की भूमिका और महत्व

Role and Importance of Moon in Astrology

Updated Date : गुरुवार, 27 अगस्त, 2020 09:01 पूर्वाह्न

जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब आता है, तो इससे समुद्र के पानी को उच्च और निम्न ज्वार का अनुभव होता है। लेकिन क्या इसका असर इंसानों या उनके जीवन पर पड़ता है?

चंद्रमा मनुष्यों की भावनाओं को नियंत्रित करता है और कहा जाता है कि 70-80% विचारधारा चंद्रमा और उसके चरणों के संकेत द्वारा निर्देशित होती हैं। इस प्रकार, ज्योतिष चंद्रमा को अपना महत्वपूर्ण और अभिन्न पहलू मानता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा न केवल प्रकाशमय ऊर्जा देता है बल्कि जन्म कुंडली में इसकी स्थिति भी बहुत गहरा और महत्वपूर्ण प्रभाव रखती है।

READ : Role and Importance of Moon in Astrology in English

वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का महत्व - Moon in Vedic astrology

  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा प्राकृतिक रूप से लाभकारी है। यह मनुष्यों के व्यवहार और उनकी मानसिक क्षमताओं को प्रभावित करता है। मनुष्य की समृद्धि चंद्रमा की स्थिति और अन्य ग्रहों के साथ इसके संयोजन से स्पष्ट रूप से जुड़ी हुई है। उदाहरण के लिए, बृहस्पति और चंद्रमा का संयोजन, लोगों को धन और समृद्धि प्रदान करता है।
  • चंद्रमा के ज्योतिषीय महत्व को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि वह उसी शक्ति को धारण करता है जैसे-आरोही या लगन। ज्योतिषी चंद्रमा को लग्न के रूप में उपयोग करते हैं और इस प्रकार कुंडली या जन्म कुंडली को चन्द्र लग्न कहा जाता है।
  • ज्योतिषी सूर्य को राजा और चंद्रमा को ग्रहों की रानी मानते हैं। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है जबकि चंद्रमा कर्क राशि का, जोकि चैथी राशि है। गणना के दौरान, चंद्रमा के साइन कर्क से बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि ग्रह की ओर दक्षिणावर्त(घड़ी के चलने की दिशा) अंकित होते हैं।
  • चंद्रमा की स्थिति बाहरी दुनिया के लिए हमारी सोच और प्रतिक्रिया का तरीका निर्धारित करती है। सकारात्मक चंद्रमा खुशी, उत्साह, शांति और संतुष्टि का प्रतीक है जबकि नकारात्मक स्थिति मनुष्यों को तनाव, चिंता, अवसाद और नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित करती है।
  • ज्योतिषीय रूप से चंद्रमा मनुष्यों की आत्मा का प्रतीक है। यह अन्र्तज्ञान की क्षमताओं का प्रतिनिधित्व करता है, दृष्टिकोण और भावनात्मक क्षमताओं का पोषण करता है। जैसा कि चंद्रमा स्त्री शक्ति को दर्शाता है, इसमें प्रेम, करुणा और पोषण जैसे स्त्रीत्व के सभी गुण विद्यमान हैं।
  • ज्योतिषियों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति का जन्म रात के समय हुआ है, तो चंद्रमा रात के समय व्यक्तिगत आंतरिक शक्ति को मजबूत करता है। ऐसा व्यक्ति रात में अधिक रचनात्मक और कल्पनाशील महसूस करता है।
  • चंद्रमा एक शांत ग्रह है, अतः अन्य ग्रहों के साथ चंद्रमा का कोई भी संयोजन उन ग्रहों के लक्षणों को दर्शाता है। उदाहरण के लिए, यदि चंद्रमा 10 डिग्री मंगल की ओर है, तो मनुष्य में मंगल ग्रह के लक्षण जैसे कि आक्रामकता, बहादुरी, आवेग, सरलता आदि होंगे।

ज्योतिषीय घरों में चंद्रमा की भूमिका - Moon in Astrological Houses 

ज्योतिष चार्ट में बारह घर होते हैं। प्रत्येक घर एक विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और किसी भी ग्रह की उपस्थिति मनुष्य के कार्यों या परिवर्तनों को प्रकट करती है। ज्योतिषीय घरों में चंद्रमा की उपस्थिति जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भावनात्मक संतुष्टि दर्शाती है। यह उनके आसपास, उनके गहरे लगाव और अंतरात्मा को दर्शाता है।

अपनी चंद्रमा राशि को चंद्रमा राशि कैलकुलेटर के साथ जानें।

आइए विभिन्न घरों में चंद्रमा की उपस्थिति और व्यक्ति की प्रवृति पर इसके प्रभाव के बारे में जानें।

अलग-अलग घर चंद्रमा के विभिन्न राशियों में होने पर मनुष्य का स्वभाव
पहला ज्योतिषीय घर पहला घर व्यक्तित्व और स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। व्यक्ति भावुक, मूडी और विनम्र होता है। वे अति संवेदनशील होते हैं और हर चीज के प्रति नरम दृष्टिकोण रखते हैं।
दूसरा ज्योतिषीय घर दूसरो घर अधिकारों का घर है। यह व्यक्ति आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित होने पर ही भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करते हैं। वे कमाई का सपना देखते हैं और पैसे के प्रति जुनून रखते हैं। उनकी घरेलू खुशी उनकी मौद्रिक स्थिति पर निर्भर करती है।
तीसरा ज्योतिषीय घर तीसरा घर संचार, यात्रा, साहस और भाई-बहनों को दर्शाता है। चंद्रमा मनुष्य को कल्पनाशील, रचनात्मक, ग्रहणशील और सहज बनाता है। वे अपने भाई-बहनों से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं और बहुत यात्रा करते हैं। ये व्यक्ति अपनी भावनाओं को दृढ़ता से व्यक्त करना जानते हैं।
चौथा ज्योतिषीय घर चौथा घर, घर, परिवार और संपत्ति का प्रतीक है। ऐसे व्यक्ति अपनी मां के साथ दृढ़ता से जुड़े होते है। ये परिवारिक और भावनात्मक रूप से स्थिर होते हैं। विरासत और पारिवारिक व्यवसाय उनके लिए महत्वपूर्ण होता है। गृहस्थ जीवन में किसी भी तरह का असंतुलन उन्हें उदास और चिंतित करता है।
पांचवां ज्योतिष घर पांचवां घर रचनात्मकता, बच्चों, प्रेम जीवन, आय और निवेश को दर्शाता है। ये मनुष्य बहुत भावनात्मक नियंत्रण रखते हैं और प्रेम के प्रति अधिक झुकाव रखते हैं। वे अच्छे माता-पिता बनते हैं और वित्तीय मामलों में विशाल रचनात्मकता और परिकल्पना करते हैं।
छठा ज्योतिष घर छठा घर दुश्मनों, मुकदमेबाजी, ऋण, स्वास्थ्य और चुनौतियों का प्रतीक है। ये व्यक्ति काम को अत्यधिक महत्व देने वाले और सहायक कर्मचारी होते हैं। वे दूसरों की सेवा करने में संतुष्टि महसूस करते हैं। ऐसे लोग मूडी होते हैं, महान चिकित्सा शक्तियों से समृद्ध होते हैं। अक्सर इन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं और श्वसन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं।
सातवां ज्योतिष घर सातवां घर साझेदारी, जीवनसाथी, यात्रा, घरेलू आनंद और संतान का प्रतिनिधित्व करता है। उत्तम साथी खोजने के कारण इन लोगों के बहुत से रिश्ते होते हैं। वे लंबे समय तक रिश्ते में रहते हैं और घरेलू आनंद और अच्छे संबंधों का आनंद लेते हैं।
आठवां ज्योतिष घर आठवां घर लाभ, विरासत, दीर्घायु और निराशाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ये व्यक्ति धन अर्जित करने और वित्तीय लाभ प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। वे भौतिकवादी चीजों से प्यार करते हैं और कामुकता के प्रति झुकाव रखते हैं।
नौवां ज्योतिष घर नौवां घर उच्च शिक्षा, लंबी यात्रा, धर्म और मीडिया का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा की उपस्थिति व्यक्ति को पानी से यात्रा को दर्शाती है। वे पारिवारिक परंपराओं और धार्मिक या मनोवैज्ञानिक आदर्शों का पालन करते हैं।
दसवां ज्योतिष घर दसवां घर व्यवसाय, चरित्र, प्रतिष्ठा, पदवी आदि को दर्शाता है। चंद्रमा लोगों को करियर के उच्च पदों और प्रसिद्धि की ओर प्रेरित करता है। यह व्यक्ति करिश्माई व्यक्तित्व रखते हैं और दूसरों को आसानी से प्रभावित करते हैं।
ग्यारहवां ज्योतिष घर ग्यारहवां घर आय, समृद्धि, मित्रों और लाभ को दर्शाता है। लोग लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती और सार्वजनिक संबंध बनाते हैं। वे चारों ओर एक पारिवारिक भावना पैदा करते हैं और अपनेपन की भावना रखते हैं।
बारहवां ज्योतिष घर बारहवां घर मोक्ष, मृत्यु, आत्मा की स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है। यह लोग सहानुभूतिपूर्ण और मानवीय होते हैं और मनोगत विज्ञान की ओर आकर्षित होते हैं। उनके शत्रु गुप्त होते हैं जो हेरफेर कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।

ज्योतिष में उच्च और कमजोर चंद्रमा की भूमिका - Exalted and Debilitated Moon in Astrology

चंद्रमा की स्थिति कैसे प्रभावित करती है?

कुंडली में राज योग देखें।

ज्योतिष चार्ट में, चंद्रमा को वृषभ के चिन्ह में उच्च और वृश्चिक राशि में कमजोर दर्शाया गया है। आइए चंद्रमा की उन्नत और कमजोर स्थिति के प्रभावों पर एक नजर डालते हैं।

  • उच्चरित चंद्रमा

चन्द्रमा वृषभ राशि में 3 डिग्री तक उच्च रहता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जन्म कुंडली में यह चंद्रमा की सबसे शक्तिशाली स्थिति है। इसके प्रभाव के कारण, मनुष्य बहुत रचनात्मक हो जाते हैं। वे अपने कल्पनात्मक कौशल को बढ़ाते हैं और रचनात्मक कार्य या क्षेत्र के प्रति जुनूनी होते हैं।

जब चंद्रमा सातवें घर में स्थित होता है, तो यह धन, समृद्धि और सामाजिक सम्मान लाता है। 9 वें घर में चंद्रमा की स्थिति व्यक्ति के लिए संपत्ति और सौभाग्य लाती है। नैटल चार्ट में मजबूत चंद्रमा वाले लोग बहुत संवेदनशील होते हैं। वे अपने परिवार और प्रियजनों के साथ दृढ़ता से जुड़े होते हैं और पारिवारिक मामलों के प्रति प्रेरित होते हैं।

जब कुंडली में चंद्रमा लाभकारी होता है, तो मनुष्य धैर्य, विश्वास और महान सहज क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं। वे आसानी से रहस्यों को समझ सकते हैं और अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए दूसरों से हेरफेर कर सकते हैं। ये लोग तैरना पसंद करते हैं और स्वच्छता चाहते हैं। ऐसे लोग हमेशा अपने काम में प्रशंसा की उम्मीद करते हैं और किसी व्यक्ति के द्वारा इनकी गोपनीयता और स्वतंत्रता पर प्रहार करने पर आसानी से निराश हो जाते हैं।

  • कमजोर चंद्रमा

चन्द्रमा वृश्चिक राशि में 0 से 3 अंश तक विचरण करता है। चंद्रमा के कमजोर होने पर यह विपरीत स्थिति है। कमजोर चंद्रमा एक बुरा शगुन होता है जो लोगों के जीवन में चुनौतियां लाता है। यदि चंद्रमा किसी भी हानिकारक ग्रह के साथ मिलता है तो उसी समय कमजोर हो जाता है, अतः व्यक्ति बहुत सारी प्रतिकूलताओं से पीड़ित हो जाते हैं।

यदि चंद्रमा छठे, आठवें या बारहवें घर में स्थित है या हानिकारक ग्रहों से जुड़ा है, तो मनुष्य मनोवैज्ञानिक विकार, चिंता, अवसाद, पलायन, पागलपन, अनुपस्थित मानसिकता, अनियंत्रित जुनूनी विकार, निर्णायक क्षमताओं की कमी, मनोदशा में बदलाव आदि से पीड़ित होते हैं। एक नकारात्मक दृष्टिकोण और आत्म संदेह में अपना जीवन जीते हैं।

इसके अलावा, एक कमजोर चंद्रमा किसी व्यक्ति के अपनी मां के साथ खराब और कमजोर भावनात्मक संबंधों को दर्शाता है। यह उस व्यक्ति की मां के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है और परिवार व अन्य प्रियजनों के साथ मतभेदों को दर्शाता है।

चंद्रमा की विशेषताऐं - Moon Characteristics

चंद्रमा की स्थिति और चरण, ज्योतिष के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करते हैं। अतः, चंद्रमा की विशेषताओं को विस्तार से बताया आवश्यक है। यहां सूची की तालिका दी गई है जो वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की विशेषताओं को दर्शाती है।

दिन सोमवार
रंग सफेद
दिशा उत्तर-पश्चिम
कारक मां
एक राशि चक्र में परिक्रमा का समय लगभग 324 दिन
संपूर्ण राशि चक्र में परिक्रमा का समय लगभग 27 दिन
नक्षत्र के स्वामी रोहिणी, हस्त और श्रवण
प्रवृति उत्तेजनाहीन, कोमल और शांतिपूर्ण
अनुकूल ग्रह मंगल, बृहस्पति और चंद्रमा
शत्रु ग्रह शनि, राहु और केतु
सामान्य ग्रह बुध
राशी या स्वयं का संकेत कर्क
मूल त्रिकोन में वृषभ
उच्च वृषभ
कमजोर वृश्चिक
धातु चांदी
विशेष लक्षण सुंदर गोल चेहरा
माणिक पत्थर मोती
विमषोत्री महादशा काल 10 साल
शरीर के अंगों के नियम हृदय, शारीरिक तरल पदार्थ, आंखें, फेफड़े
प्रतिनिधित्व मां
चंद्रमा के कारण होने वाले रोग टीबी, खांसी, ठंड, कमजोर दृष्टि, तनाव, हृदय की समस्याएं, श्वसन संबंधी समस्याएं, अवसाद और मनोवैज्ञानिक विकार
चंद्रमा के लाभ समृद्धि, बुद्धि, कल्पना और सहज क्षमता
चंद्रमा की हानि अहंकार, ईर्ष्या और उदासीनता

चंद्रमा कई शक्तिशाली योग बनाता है जैसे कि सुनफा योग, दुरूधरा योग और गज केसरी योग। ये योग धन, समृद्धि, साहस, बुद्धि और कई अच्छे गुणों से समृद्ध होते हैं। हालांकि, चंद्रमा द्वारा गठित केमद्रुम योग मनुष्य की जन्म कुंडली में ग्रह दोष का निर्माण करता है।

ऑनलाइन कुंडली मिलान रिपोर्ट डाउनलोड करें।

चंद्रमा की स्थिति को समझने और उससे बने योगों या दोषों को जानने के लिए, मनुष्य को अपनी जन्म कुंडली या जन्म का चार्ट बनाना चाहिए और किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए। इससे मनुष्यों को जीवन में चंद्रमा की ताकत के बारे में ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी और यदि कोई चंद्रमा के हानिकारक प्रभाव हैं तो, उसे कम या खत्म करने के उपाय खोजने में मदद मिलेगी।

ज्योतिषी से बात करें

वैवाहिक संघर्ष, प्रेम संबंध समस्या। कॉल पर गुना मिलान और रिलेशनशिप परामर्श।

Love

नौकरी में संतुष्टि की कमी, करियर की समस्याएं? करियर और सफलता के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Career

धन की कमी, विकास और व्यावसायिक समस्याएं? कॉल पर ज्योतिषी द्वारा उपाय और समाधान प्राप्त करें।

Finance

सटीकता और संतुष्टि की गारंटी


Leave a Comment

Chat btn