Aquarius Yearly Horoscope in hindi for 2023
*अपनी प्रमुख चिंता बताइए
वर्ष 2023 में बहुत कुछ अलग होने जा रहा है! आप अलग तरह से महसूस करेंगे, अलग तरह से व्यवहार करेंगे और आपकी पसंद अलग होगी। अपनी किस्मत पर भरोसा न करें। बस अधिक प्रयास करने और अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी वित्तीय स्थिरता में काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है। चीजें थोड़ी अनियमित हो सकती हैं। आपको एक ही समय में बहुत सी चीजों का प्रबंधन करना होगा जिससे निराशा हो सकती है। कुछ भी शुरू करने से पहले सावधानीपूर्वक योजना बनाएं, जो आपको सकारात्मकता मिलेगी और आपका तनाव दूर होगा। आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खुद के लिए पर्याप्त आराम सुनिश्चित करें।
वर्ष 2023 कुंभ राशि वालों के लिए एक शांतिपूर्ण और सुकून भरा रहने वाला है। इस साल तनाव दूर होगा, और आपका जीवन शांतिमय हो जाएगा, और आप अपनी आजादी का भी आनंद लेंगे। आप अपने काम को देर रात कड़ी मेहनत के साथ करेंगे ताकि आपको इस साल अच्छे परिणाम प्राप्त हों। 2023 में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जो आपको थोड़ा व्याकुल कर सकती हैं और आपकी शांति भंग कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन आप उनका मुकाबला करने और सफलता पाने में भी सक्षम होंगे। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी होगी, और आप इस वर्ष अच्छा पैसा प्राप्त कर सकेंगे। कुछ छोटी बीमारियों को छोड़कर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जो आपको वर्ष के आखिरी समय में परेशान कर सकती हैं।
वर्ष की शुरूआत में आप अंतर महसूस करेंगे और और यह आपके द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए निर्णयों और कार्यों के प्रयासों पर निर्भर करेगा। आप में से जो इस साल एक अच्छी नौकरी के अवसर की तलाश में हैं, उन्हें एक नए क्षेत्र में एक नया विकल्प मिलेगा। आप अपने सामाजिक कौशल में सुधार करने और नए और अलग-अलग लोगों से मिलने का प्रयास भी करेंगे।
नवंबर के महीने में आप व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यात्रा कर सकते हैं। आप में से जो लोग कलात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति झुकाव रखते हैं, वे अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और वह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। संभावना है कि आप कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं को संभालने में अपनी असमर्थता के कारण निराशा का अनुभव करें, लेकिन हार न मानें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, सभी चीजें अच्छी होंगी! आप इस वर्ष में एक उत्कृष्ट नेटवर्क विकसित करेंगे, और बहुत सारे रचनात्मक लोग आपके जीवन में प्रवेश करेंगे जो आपके कैरियर/व्यवसाय को काफी हद तक बढ़ावा देंगे।
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक
पहली तिमाही में, आपके करियर से जुड़ी संभावनाएं उज्ज्वल और आशाजनक हैं। बृहस्पति आपके करियर के घर में नवंबर के महीने तक रहेगा, अतः आपकी तरक्की की इच्छा आपको पदोन्नति, प्रतिष्ठा और सफलता के मामले में आगे ले जा सकती है। जब 17 जनवरी के आसपास मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा, तो आपके पास एक नई भूमिका या काम को बदलने का अवसर होगा। पेशेवर रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करें, आपको मूल्यांकन के दौरान एक अच्छी वेतन वृद्धि और पदोन्नति मिल सकती है।
रिश्तों के संदर्भ में, जनवरी का महीना एक निर्णायक होगा जब आप अपने कुछ करीबी लोगों में से किसी एक के साथ रिश्ता तोड़ देंगे (या तो पेशेवर या व्यक्तिगत रूप से)। आप निर्णय लेने से पहले इस संबंध के प्रत्येक पहलू का मूल्यांकन करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया 31 जनवरी और 15 फरवरी के दौरान चंद्रग्रहण द्वारा संचालित होगी।
क्रियात्मक ग्रह 7 मार्च के आसपास फिर से परिवर्तनशील मोड में होंगे और इससे चीजें थोड़ी धीमी हो जाएंगी। परंतु, आपको चिंता बिल्कुल नहीं करनी चाहिए क्योंकि चीजें बाद में सकारात्मक हो जाएंगी। आपको उन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनके लिए आपके संसाधनों या समय के निवेश की आवश्यकता होती है। यदि आप इन गतिविधियों में विस्तार उन्मुख हैं, तो आप असफलताओं से बच सकते हैं। अपना ध्यान इस बात पर रखें कि यह वर्तमान में सर्वोपरि है। आपके वर्तमान कार्य भविष्य में फलदायी होंगे। जब आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है तो किसी भी प्रकार के आलस्य से बचें, क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है। हमेशा यह याद रखें कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है।
स्वास्थ्य के स्तर पर, वर्ष की पहली तिमाही में आप कुछ बीमारियों जैसे बुखार, पेट की समस्याओं आदि से पीड़ित हो सकते हैं। इससे आपका खर्च बढ़ सकता है। आपको सतर्क रहना चाहिए और अपने वित्त को अच्छी तरह से प्रबंधित करना चाहिए। अगर आप सरकारी काम से जुड़े हैं तो आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको कुछ छोटे-मोटे नुकसान हो सकते हैं, परंतु कुल मिलाकर समृद्धि प्राप्त होगी। अपने आप को एकांतवास से बचाने के लिए अपने आसपास के लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाए रखने का प्रयास करें। एक समय में कई चीजों में न उलझें क्योंकि इससे कुप्रबंधन हो सकता है और आप परेशानियों में फंस सकते हैं।
मार्च के महीने में, कई तरीकों से पैसा आना शुरू हो जाएगा। आपका व्यक्तित्व आपको एक चमकता सितारा बना देगा और आप दूसरों को अपनी प्रतिभा और दिलकश स्वभाव से आकर्षित करेंगे। स्वास्थ्य के स्तर पर, चीजें अब बेहतर होंगी और इससे आपकी काम करने की क्षमता में सुधार होगा जो बदले में आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार करेगा। शानदार और गैरजरूरी चीजों पर खर्च कर सकते हैं।
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक
अप्रैल के महीने में, संभावना है कि आप अच्छा नाम और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्य अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको कुछ साहसिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं और करते समय आप काफी निडर होंगे। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपकी धर्म और संबंधित गतिविधियों में रुचि होगी और किसी पवित्र स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वित्त के मोर्चे पर, यह आपके लिए एक शानदार महीना होगा क्योंकि यह समृद्धि लाएगा। आपका ऊर्जा स्तर बहुत अधिक होगा और आप समझदारी से निर्णय लेंगे जो आपके आसपास के लोगों द्वारा स्वीकार किए जाएंगे और वह उनकी सराहना करेंगे। आपके पास अच्छा पर्याप्त लाभ प्राप्त करने का मौका है, वास्तव में आपके लिए यह एक अच्छा महीना होगा।
मई का महीना आपको फिर से साहसी, निडर और बहादुर नेता के रूप में देखता है। इसके अलावा, आपके आस-पास के लोग आपके प्रभावी करिश्मे और निर्णय लेने की क्षमता पर ध्यान देंगे। कार्यस्थल पर, आपके सहकर्मियों और पर्यवेक्षकों के बीच आपका सम्मान और प्रतिष्ठा काफी बढ़ जाएगी। इस सफलता और प्रशंसा को अपने उपर हावी न होने दें क्योंकि इससे आपका अपने सहकर्मियों के साथ झगड़ा हो सकता है। हम आपको सलाह देते हैं कि कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ सहज रहें और किसी भी तरह के अहंकार से बचें। जहाँ तक आपके पेशेवर जीवन का सवाल है, आपकी यह रणनीति आपके लिए फायदेमंद होगी। अपने काम पर ध्यान दें, आपको पदोन्नित मिल सकती है। आपके भाई-बहन आपकी सफलता से प्रेरित होंगे और वे भी इस महीने प्रसिद्धि और नाम पाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मंगल के मकर राशि में गोचर करने से यह महीना आपको आपके प्रियजनों के महत्व का एहसास कराएगा। आपका शासक ग्रह यूरेनस है और इस मई महीने में यह आपके चैथे घर में होगा।
जून के महीने में, कार्यस्थल पर आप दूसरों को रोमांचित करेंगे। यह उन छात्रों के लिए एक शानदार समय है, जो उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम, विशेष रूप से एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में जाना चाहते हैं। पूरा महीना आपके लिए बहुत आशाजनक लग रहा है और अगर आप कोई नया काम या प्रोजेक्ट लेने का इरादा रखते हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलनी चाहिए। इसके अलावा, सामाजिक क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कहीं काम कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए फलदायी रहेगा। आप पेशेवर स्तर पर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना चाहिए। आप अपने सहयोगियों के साथ तनाव में पड़ सकते हैं और इससे आपको बहुत अधिक मानसिक दबाव और तनाव हो सकता है। फिर भी आपको सभी तरह की प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा।
जो लोग गर्भधारण करने की योजना बना रहे हैं, इसके प्रति आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इसमें जटिलताएं हो सकती हैं।
1 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक
जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए जुलाई एक शानदार महीना होगा। हम आपको अपने नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हैं। अपने पेशेवर सर्कल को विकसित करने के लिए जो कुछ भी करना है वह करें। बृहस्पति ग्रह आपकी प्रगति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सबसे अच्छी बात यह है कि लेडी लक आपके पक्ष में है। यह महीना आपके लिए फलदायक रहेगा और आपकी सारी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी। साथ ही, आपको नई परियोजनाओं के कई अवसर मिल सकते हैं। हम आपको सतर्क रहने और अपने सहयोगियों की चाल पर ध्यान देने की सलाह देते हैं क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। स्वास्थ्य के स्तर पर, आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और कुछ बीमारियों के कारण आपको थोड़ा अधिक खर्च करना पड़ेगा। अपने काम पर ध्यान दें क्योंकि यह आपको विकास और वित्तीय लाभ के रास्ते पर ले जाएगा। हम आपको यह भी सलाह देते हैं कि किसी भी तरह के विवाद या कानूनी मामलों से बचें, क्योंकि आपको इसके लिए भारी खर्च उठाना पड़ सकता है।
अगस्त का महीना आपके जीवन में कुछ तनाव और चिंता लेकर आएगा। हम आपको सलाह देते हैं कि आप इसकी ज्यादा चिंता ना करें और सही खाने और व्यायाम पर ध्यान दें। अपने कौशल में सुधार करने की दिशा में काम करें और उन्हें अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में अपने लाभ के लिए उपयोग करें। इस महीने के दौरान आपका अपने जीवनसाथी से कुछ तनाव हो सकता है, हम आपको उसके साथ धैर्य रखने की सलाह देते हैं। इन छोटे-मोटे मुद्दों को नजरअंदाज करें क्योंकि यह एक बुरा दौर है और चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी। आप व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किसी अन्य देश की यात्रा कर सकते हैं और यह नई परियोजनाओं के अधिग्रहण के रूप में फलदायी साबित हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी और व्यावसायिक भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
सितंबर का महीना वह समय है जब आपको अपने वित्त की अच्छी योजना बनानी चाहिए। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने के बजाय बचत पर ध्यान दें। आपको वित्तीय मोर्चे पर कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें और यह आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। ऐसे संकेत हैं कि आपका जीवनसाथी कुछ पेशेवर प्रगति भी करेगा, लेकिन इस अचानक वृद्धि के कारण वे आपसे दूर जा सकते हैं। आपके साथी आपको व्यवसाय बढ़ाने में मदद करेंगे। आप कुछ अच्छे व्यापारिक सौदे मिलने की उम्मीद में यात्रा पर जा सकते हैं। खुश रहें, नए दोस्त बनाएं और एक अच्छा ठोस नेटवर्क विकसित करें।
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक
अक्टूबर ऐसा महीना है जब लेडी लक आपको भरपूर आनंद और खुशीयां देगा। आपको अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्त होगा जो आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएगा। आपकी विचार प्रक्रिया में परिवर्तन होगा और आप आध्यात्मिकता और धर्म में वास्तविक रुचि विकसित करेंगे। आप इस बाहरी दुनिया से शांति और राहत पाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपको विभिन्न बाधाओं से लड़ने के लिए साहस और आत्मविश्वास से भर देगी। आप अधिक जागरूक हो जाएंगे और नए कार्यों को करने के लिए पहल करेंगे। यह अवसर पर उठने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय है। खुले हाथों से अवसरों का स्वागत करें और उनका पूरा उपयोग करें।
नवंबर में, अस्थायी रूप से काम कर रहे लोगों को स्थायी नौकरी मिल सकती है। आर्थिक रूप से, यह एक शानदार महीना होगा और आप पर्याप्त लाभ कमाएंगे। यदि आप एक सरकारी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो संभावना है कि आपके प्रयासों को पहचाना और सराहा जाएगा। आपको अपना बकाया धन प्राप्त होगा और इससे आपका मनोबल, साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हम आपको अपनी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी देते हैं क्योंकि इससे आपके आस-पास के लोगों में गलत मैसेज जा सकता है। व्यक्तिगत मोर्चे पर कुछ संपत्ति, पैतृक संपत्ति आदि से संबंधित विवाद हो सकते हैं। आप इस महीने अद्भुत आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के साथ धन्य होंगे, अतः आप इस खराब समय से आसानी से निकल जाऐंगे।
दिसंबर का महीना वित्त और आपके पेशे के लिहाज से इस साल एक सकारात्मक नोट पर समाप्त होगा। आप अपने काम में नई ऊंचाइयां छुऐंगे और आपकी मेहनत को सराहना और पहचान मिलेगी। सरकारी अफसरों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा, जो इस महीने आपको आश्चर्यजनक लाभ देगा। हालाँकि, घरेलू मोर्चे पर, यह महीना अच्छा नहीं होगा, आपके और परिवार के सदस्यों के बीच बहस हो सकती है। कुल मिलाकर, आपको अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा और इस वर्ष का अंत सुखद होगा।
*अपनी प्रमुख चिंता बताइए
More Horoscope for Aquarius
Loading, please wait...