• Powered by

  • Anytime Astro Consult Online Astrologers Anytime

Rashifal राशिफल
Raj Yog राज योग
Yearly Horoscope 2024
Janam Kundali कुंडली
Kundali Matching मिलान
Tarot Reading टैरो
Personalized Predictions भविष्यवाणियाँ
Today Choghadiya चौघडिया
Rahu Kaal राहु कालम

Happy Friendship Day 2023 | अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस

Friendship Day 2023, International Friendship Day Date

Updated Date : मंगलवार, 22 अगस्त, 2023 12:45 अपराह्न

दोस्ती एक ऐसा बंधन है जो प्यार, देखभाल और प्रेम के अलावा कुछ नहीं मांगता। एक दोस्त, वो होता है जो दूसरा कोई नहीं होता, लेकिन फिर भी वह सब कुछ है जो हम अपने जीवन में चाहते हैं। आइए हम इस मित्रता दिवस को mPanchang स्टाइल में मनाएं। हम आपको हमारे अंदाज में हैप्पी फ्रेंडशिप डे विश करते हैं और आपके लिए आपके दोस्तों और मित्रों के बारे में सबसे खास और सरप्राइज कर देने वाले मैसेज लेकर आये हैं। आइए फ्रेंडशिप डे के कुछ तथ्यों को पहचानें। इसके अलावा, अन्र्तराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे, हैप्पी फ्रेंडशिप डे वर्ष 2023, मित्रता दिवस के विशेष तथ्यों के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करें।

यहां हैप्पी फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाओं के साथ फोटो भी देखें।

2023 में फ्रेंडशिप डे कब है?

मित्रता दिवस 2023 की तारीख 6 अगस्त, दिन रविवार है।

हैप्पी फ्रेंडशिप डे के विशेष तथ्य

  • हॉलमार्क कार्ड के संस्थापक, जॉइस हॉल, ने वर्ष 1919 में मूल रूप से इस मित्रता दिवस को बढ़ावा दिया।
  • यह अगस्त का पहला रविवार था जब लोगों ने अपनी दोस्ती का जश्न मनाने का उद्देश्य रखा।
  • इसके बाद वल्र्ड फ्रेंडशिप डे की स्थापना का विचार 20 जुलाई 1958 को डॉ आर्टिमियो ब्राचो द्वारा प्यूर्टो पेनासको में अपने करीबी दोस्तों के साथ रात्रि भोज के दौरान बनाया गया। यह शहर पैराग्वे नदी पर स्थित है जो असुनसियन पैराग्वे के उत्तर में लगभग 200 मील की दूरी पर है।
  • संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा ने 27 अप्रैल 2011 को 30 जुलाई को आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे घोषित किया। अतः, इस वर्ष भी फ्रेंडशिप डे की अंतर्राष्ट्रीय तिथि 30 जुलाई है।
  • हैप्पी फ्रेंडशिप डे की तारीख पारंपरिक रूप से अगस्त के पहले रविवार को होती है। उसके लिए कोई विशिष्ट तिथि निर्धारित नहीं है।
  • शुरूआती तौर पर यह दिन ग्रीटिंग कार्ड उद्योग द्वारा बनाया गया था, लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया के विकास के साथ, वल्र्ड फ्रेंडशिप डे ने भारत, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे देशों में लोगों को आकर्षित किया है। इस दिन, लोग हैप्पी फ्रेंडशिप डे की कामना करते हैं और अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामना संदेश, मैसेज और हैप्पी फ्रेंडशिप डे की तस्वीरें भेजते हैं।
  • फ्रेंडशिप डे पर फूल, कलाई बैंड, उपहार और ग्रीटिंग कार्ड का आदान-प्रदान किया जाता है। इस दिन ये चीजें वास्तव में लोकप्रिय हैं।
  • 1935 में यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस ने अगस्त के पहले रविवार को दोस्तों के सम्मान में राष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित किया था।
  • फ्रेंडशिप डे का एक और विशेष तथ्य महिला फ्रेंडशिप डे के बारे में है। यह अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे महिलाओं के बीच दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं के फ्रेंडशिप डे की तारीख सितंबर के तीसरे रविवार को होती है। इस वर्ष महिलाओं के फ्रेंडशिप डे की तारीख 19 सितंबर, 2023 है।
  • बेस्ट फ्रेंड एनिमल सोसाइटी ने बेस्ट फ्रेंड्स वीकेंड नामक एक अवसर की स्थापना की जो 23 जून से 25 जून तक मनाया जाता है।
  • स्पैनिश फ्रेंडशिप डे (डी डेल एमिगो) हर साल 20 जुलाई को मनाया जाता है, मुख्यतः उरुग्वे और अर्जेंटीना जैसे देशों में।
  • मई के महीने में, ओल्ड फ्रेंड्स वीक और न्यू फ्रेंड्स वीक मनाया जाता है।
  • यह भी ज्ञात है कि फरवरी के महीने को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप महीना के रूप में चिन्हित किया गया है।
  • वर्ष 1997 में विनी द पूह को ‘फ्रेंडशिप का वल्र्ड अम्बैसेडर’ घोषित किया गया था।
  • बीटल्स का गीत जिसे लोकप्रिय रूप से फ्रेंडशिप पर यादगार गीत के रूप में जाना जाता है, जिसे वर्ष 1967 में ‘मेरे दोस्तों की थोड़ी मदद के साथ’ रिलीज किया गया था।
  • कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है और कुछ देशों में इसे विभिन्न तारीखों पर मनाया जाता है।
  • उन दोस्तों को पीले गुलाब या गुलाबी गुलाब भेंट करना एक लोकप्रिय परंपरा है जो आपके बुरे समय में आपके साथ खड़े थे।
  • इस दिन, कई जगहों पर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • पवित्र बाइबल के अनुसार, दोस्ती एक बंधन है जो मनुष्यों के बीच विश्वास और साहचर्य को दर्शाता है।
  • यहां तक ​​कि भारतीय संस्कृति में हिंदू महाकाव्य ‘महाभारत’ में यह उल्लेख किया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मित्रता के वास्तविक रंगों का वर्णन किया है अर्थात् स्नेह, मिलन, आत्मीयता और संरक्षण।

(Happy Friendship Day - इंग्लिश में पढ़ने के लिए क्लिक करे )

mPanchang के साथ अपने प्रेम और मित्रता का जश्न मनायें।

दोस्ती का यह दिन अपने सहयोगियों के साथ भावनाओं, प्यार, देखभाल और अंतरंगता का जश्न मनाने का एक अवसर है। mPanchang आपको सबसे शुभ दिनों और त्यौहारों की सूची प्रदान करता है जिनके माध्यम से आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। प्रमुख त्योहारों और व्रत, पूर्णिमा और अमावस्या तिथियों की सूची देखें और यहां निशुल्क चीनी जेंडर प्रिडिक्टर भी उपलब्ध है।

अपनी मित्रता के दिन को अत्यंत यादगार और कीमती बनाकर इस फ्रेंडशिप डे को विशेष बनाएं। mPanchang के माध्यम से उनके भविष्य, करियर, वित्त और रिश्तों को जानने में उनकी मदद करें। हम आपको एक सही नेतृत्व के साथ उनका मार्गदर्शन करने में मदद करते हैं और सकारात्मक तरीके से उनके मार्ग को बदलने में भी उनकी मदद करते हैं।

हम आपकी और आपके दोस्त की कई तरीकों से मदद करते हैं। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैंः

  • यदि आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आपको अपने रिश्ते में क्या करना है, तो निश्चित रूप से आपको mPanchang पर निशुल्क कुंडली मिलान का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • क्या मैं एक लड़का या लड़की पा सकता हूँ? क्या यह सवाल आपको परेशान कर रहा है? खैर, हमारे पास आपके लिए एक जवाब है। mPanchang आपको पलक झपकते ही अपने बच्चे के लिंग का पता लगाने में मदद करता है। हमारा चीनी जेंडर प्रेडिक्टर आपको अपने बच्चे का जेंडर अत्यधिक सटीकता के साथ जानने में मदद करता है। जेंडर प्रेडिक्टर प्राचीन चीनी चार्ट पर आधारित है जिसकी सटीकता का स्तर बहुत अधिक है।
  • आप अपने ग्रहों की स्थिति को देखकर अपने करियर, वित्त और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ध्यान सकते हैं। आप mPanchang पर मुफ्त में कुंडली देख सकते हैं और जीवन में अपने वर्तमान और भविष्य के दृष्टिकोण पर विचार बना सकते हैं।
  • mPanchang पर निःशुल्क दैनिक राशिफल, साप्ताहिक राशिफल और वार्षिक राशिफल के माध्यम से अपने आने वाले दिन, सप्ताह और वर्ष पर नजर रखें। शीर्ष ज्योतिषियों के मार्गदर्शन में हिंदू वैदिक ज्योतिष पर आधारित उच्च परिशुद्धता और गणना के साथ आपकी कुंडली बनाई जाती है।
  • हिंदू समुदाय के प्रमुख त्योहारों और व्रतों के बारे में खुद को अपडेट रखें। mPanchang आपको सभी प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची प्रदान करता है। अतः, पूर्णिमा, अमावस्या और एकादशी जैसे दिनों के लिए खुद को अपडेट रखें। पूर्णिमा व्रत, अमावस्या व्रत और एकादशी व्रत जैसे व्रत तिथियों के साथ बताए गए हैं।
  • पंचांग जो आपके अच्छे समय और बुरे समय के बारे में बहुत कुछ बताता है, जिसे सही रूप से दिखाना ही mPanchang की विशिष्टता है। आप आसानी से अपने चौघड़िया, शुभ होरा, दूर मुहूर्तम और राहु काल का समय जान सकते हैं।
  • यहां नक्षत्र फांइडर, सन साइन कैलकुलेटर, प्रतिगामी ग्रह और पंचांग जैसे विशेष संस्करणों को रोचक ढंग से चित्रित किया गया है। ये विशेषताएं आपको अपने जीवन के कई छिपे हुए लक्षणों को समझने में मदद करेंगी और अंततः सकारात्मक रास्ते पर ले जाने में आपकी मदद करती हैं।
  • आप अपने आप को और अपने दोस्तों को मुफ्त में आसानी से और क्या दे सकते हैं? हम लोगों को उनके श्रेष्ठ गुणों के लिए अग्रणी बनाकर उन्हें करीब लाने में विश्वास रखते हैं। mPanchang इस वल्र्ड फ्रेंडशिप डे पर आपके साथ है और आपको फ्रेंडशिप डे 2023 की ढेरों शुभकामनाऐं देता है। इस साल अपने सबसे अच्छे दोस्त से एक वादा करें और अगले फ्रेंडशिप डे से पहले इसे पूरा करें। चीयर्स!

 हैप्पी राखी ग्रीटिंग्स संदेश, एसएमएस देखें |

ज्योतिषी से बात करें

वैवाहिक संघर्ष, प्रेम संबंध समस्या। कॉल पर गुना मिलान और रिलेशनशिप परामर्श।

Love

नौकरी में संतुष्टि की कमी, करियर की समस्याएं? करियर और सफलता के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Career

धन की कमी, विकास और व्यावसायिक समस्याएं? कॉल पर ज्योतिषी द्वारा उपाय और समाधान प्राप्त करें।

Finance

सटीकता और संतुष्टि की गारंटी


Leave a Comment

Chat btn