सोना खरीदने के लिए आज का शुभ मुहूर्त! यह सवाल लगभग हर भारतीय व्यक्ति जो ज्योतिष में विश्वास रखता है, सोना खरीदने से पहले पूछता है। त्यौहारों, शादियों, प्रसव, जन्मदिन या वर्षगांठ- भारत में हर अवसर पर सोने को उपहार के रूप में दिया जाता है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र में किसी भी शुभ कर्म को करने से पहले शुभ मुहूर्त को महत्व दिया जाता है ।
शुभ विवाह मुहूर्त, पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, बच्चे के नामकरण के लिए मुहूर्त, सोना खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त आदि हर समारोह के लिए ज्योतिषीय मार्गदर्शन लिया जाता है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि समारोह में शामिल लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पढे ।
आज सोना खरीदने के लिए मुहूर्त खोजने का महत्व
एक अत्यंत कीमती धातु होने के साथ-साथ सोने को दुनिया की सबसे शुभ धातु भी माना जाता है। किसी भी समारोह के लिए सोना खरीदने की संस्कृति भारत में राजाओं के समय काल से है।
सबसे कीमती आभूषण माने जाने के अलावा, इसे ज्यादातर बचत के लिए या सुरक्षित संपत्ति भी माना जाता है।
एक परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को इसी कीमती धातु के आधार पर आंका जाता है। सोने के आभूषण उन कुछ चीजों में से हैं, जिन्हें पारिवारिक विरासत के रूप में संदर्भित किया जाता है, जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। इसका एक कारण यह होता है कि इसे वित्तीय मूल्य के बजाय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाली वस्तु भी माना जाता है।
इन दिनों सोने की खरीद बढ़ गई है, क्योंकि लोग केवल सांस्कृतिक मूल्यों के लिए ही नहीं, बल्कि वित्तीय संपत्ति के रूप में भी सोना खरीद रहे हैं।
प्राचीन समय से भी सोने को सबसे अधिक लाभ देने वाला और सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है।
सोना खरीदने के लिए आज का सबसे शुभ मुहूर्त, यह इन दिनों सबसे अधिक ढूंढे जाने वाले प्रश्नों में से एक है, क्योंकि हर कोई मानता है कि शुभ मुहूर्त में किए जाने वाले किसी भी कार्य से अधिकतम लाभ प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है। शुभ मुहूर्त में किसी कार्य को न करने पर होने वाले प्रभावों को कम करने के लिए, शुभ मुहूर्त को जानना महत्वपूर्ण होता है।
सोना खरीदने के लिए आज का शुभ मुहूर्त जानें
शुभ मुहूर्त, जिसे अक्सर चौघड़िया के नाम से जाना जाता है, उसकी गणना दैनिक पंचांग की मदद से की जाती है। पंचांग एक प्राचीन हिंदू कैलेंडर है, जिसमें शुभ और अशुभ मुहूर्त की गणना करने के लिए हिंदू तिथि और नक्षत्रों का वर्णन किया गया है।
पंचांग के पांच अलग-अलग भाग सोना खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त जानने में मदद करते हैं।
वार | वार को अक्सर दिन के रूप में जाना जाता है, जो विशेष तिथि पर सप्ताह के दिन को चिन्हित करता है। |
तिथि | किसी विशेष दिन की चंद्र तिथि, को तिथि के रूप में जाना जाता है। तिथि आमतौर पर चंद्रमा की स्थिति (शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष) पर आधारित होती है। |
नक्षत्र | नक्षत्र स्वयं को परिभाषित करता है। शुभ मुहूर्त की गणना के लिए कुल 27 नक्षत्रों का समूह हैं। |
योग | सोना खरीदने के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त को जानने में योग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 27 योगों का उपयोग किसी शुभ कार्य के लिए सबसे उपयुक्त समय को जानने के लिए किया जाता है। |
करण | हर तिथि में दो करण होते हैं। |
इन पांच पहलुओं पर विचार करके, ज्योतिषी सोना खरीदने के लिए दिन का सबसे उपयुक्त मुहूर्त खोजने में सक्षम होते हैं।
सोना खरीदने के शुभ दिन
प्राचीन हिंदू ज्योतिष के अनुसार, कुछ दिन ऐसे होते हैं जिसमंे सोना खरीदना सबसे शुभ समय माना जाता है।
- धनतेरस
पाँच दिन लंबे दीवाली के त्यौहार के पहले दिन को, सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना अनुकूल माना जाता है क्योंकि यह देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का एक तरीका है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। आमतौर पर धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त नहीं देखा जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सोने की खरीदारी के लिए पूरा दिन ही शुभ होता है।
- अक्षय तृतीया
सोना खरीदने के लिए अक्षय तृतीया एक और सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने पांडवों को भोजन का कटोरा भेंट किया था, जिस अक्षय पात्र के नाम से भी जाना जाता है। इस कटोरे को कभी न खत्म होने वाले भोजन का आशर्वीाद प्राप्त था। अतः, ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सौभाग्य प्राप्त होता है।
अक्षय तृतीया 2020 मुहूर्त से सोना खरीदने के लिए: 26 अप्रैल 2020, रविवार
वर्ष 2020 में सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त कैलेण्डर
धनतेरस | 13 नवंबर 2020, गुरुवार |
अक्षय तृतीया | 26 अप्रैल 2020, रविवार |
नवरात्रि | 25 मार्च 2020 से 2 अप्रैल 2020 |
दशहरा | 25 अक्टूबर 2020, रविवार |
गुडी पड़वा | 25 मार्च 2020, बुधवार |
उगादी | 25 मार्च 2020, बुधवार |
ओणम | 31 अगस्त 2020, सोमवार |
पोंगल | 15 जनवरी 2020, बुधवार |
बैसाखी | 13 अप्रैल 2020, सोमवार |
करवा चैथ | 4 नवंबर 2020, बुधवार |
सोना कब नहीं खरीदे ?
प्राचीन हिन्दू ज्योतिष के अनुसार, राहु काल के समय को सोना खरीदने या किसी अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे अशुभ समय माना जाता है। देखे आज का राहु काल।
Leave a Comment