हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, सभी चौबीस एकादशियों में, निर्जला एकादशी सबसे अधिक महत्व और प्रतिष्ठा रखती है। जैसा कि नाम से पता चलता है, निर्जला का शाब्दिक अर्थ है पानी के बिना। इस प्रकार, निर्जला एकादशी के दिन भक्त बिना पानी पीये ही उपवास करते हैं इसमें वे न तो भोजन का सेवन करते हैं और न ही एक बूंद पानी का।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, निर्जला एकादशी ज्येष्ठ महीने में शुक्ल पक्ष के 11वें दिन (एकादशी तिथि) के दिन मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह दिन जून के महीने में आता है।
आज का राशिफल जानने के लिए देखें - दैनिक राशिफल
आरती: एकादशी माता की आरती
हिंदू शास्त्रों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, निर्जला एकादशी की कहानी मूल रूप से भीम से जुड़ी है, जो सबसे मजबूत और पांडवों में दूसरे थे। ब्रह्म वैवर्त पुराण में वर्णित पांडव भीम एकादशी की कथा के अनुसार, भीम ने भगवान विष्णु को प्रसन्न करने की कामना की और एकादशियों के व्रत का पालन करने का फैसला किया, लेकिन भूख के कारण वह ऐसा करने में असमर्थ थे।
उनके सभी भाई, माता कुंती और पत्नी द्रौपदी एकादशियों के व्रत का पालन करते थे। लेकिन भूख को नियंत्रित करने में असमर्थ भीम सभी एकादशी व्रत का पालन नहीं कर सका। उसने सोचा कि उसके द्वारा व्रत का पालन नहीं करने के कारण भगवान नाराज हो सकते हैं अतः इस प्रकार उसने ऋषि व्यास से मार्गदर्शन मांगा।
ऋषि ने भीम को निर्जला एकादशी के व्रत का पालन करने का सुझाव दिया जो साल में एक बार होता है। यह सभी एकादशीयों में सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र एकादशी है, जिसके द्वारा व्यक्ति अन्य सभी चैबीस एकादशियों के गुण प्राप्त कर सकता है। ऋषि की सलाह मानकर भीम ने निर्जला एकादशी व्रत का पालन किया। उस दिन के बाद से, भक्तों ने निर्जला एकादशी व्रत का पालन करना शुरू किया, जिसे भीम एकादशी या पांडव निर्जला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
निर्जला एकादशी के अलावा, एक साल में 23 एकादशी व्रत आते हैं जो हिंदू कैलेंडर के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आते हैं। इन सभी एकादशी तिथि हिंदू परंपराओं में बहुत महत्वपूर्ण हैं और विभिन्न एकादशी नाम के साथ लोकप्रिय हैं। यहां वर्ष भर मनाई जाने वाली एकादशी व्रत की सूची है।
| क्र.सं. | हिंदू महीना | पक्ष | एकादशी व्रत | 
| 1 | चैत्र | कृष्ण पक्ष | |
| 2 | चैत्र | शुक्ल पक्ष | |
| 3 | वैशाख | कृष्ण पक्ष | |
| 4 | वैशाख | शुक्ल पक्ष | |
| 5 | ज्येष्ठ | कृष्ण पक्ष | |
| 6 | ज्येष्ठ | शुक्ल पक्ष | निर्जला एकादशी | 
| 7 | आषाढ़ | कृष्ण पक्ष | |
| 8 | आषाढ़ | शुक्ल पक्ष | |
| 9 | श्रावण | कृष्ण पक्ष | |
| 10 | श्रावण | शुक्ल पक्ष | |
| 11 | भाद्रपद | कृष्ण पक्ष | |
| 12 | भाद्रपद | शुक्ल पक्ष | |
| 13 | अश्विन | कृष्ण पक्ष | |
| 14 | अश्विन | शुक्ल पक्ष | |
| 15 | कार्तिक | कृष्ण पक्ष | |
| 16 | कार्तिक | शुक्ल पक्ष | |
| 17 | मार्गशीर्ष | कृष्ण पक्ष | |
| 18 | मार्गशीर्ष | शुक्ल पक्ष | |
| 19 | पौष | कृष्ण पक्ष | |
| 20 | पौष | शुक्ल पक्ष | |
| 21 | माघ | कृष्ण पक्ष | |
| 22 | माघ | शुक्ल पक्ष | |
| 23 | फाल्गुन | कृष्ण पक्ष | |
| 24 | फाल्गुन | शुक्ल पक्ष | 
Loading, please wait...